फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: सेवानिवृत्त शिक्षकों व पारिवारिक पेंशनरों के लिए अच्छी खबर, पेंशन में हुई बढ़ोतरी

Wed, 06 May 2020 09:42 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • 3300 पेंशनरों को होगा संशोधित पेंशन का भुगतान, जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2020 तक के एरियर का भुगतान दो साल में
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के विश्ववविद्यालयों, महाविद्यालयों व अशासकीय कॉलेजों व तकनीकी संस्थानों के उन सेवानिवृत्त शिक्षकों व पारिवारिक पेंशनरों की पेंशन में बढ़ोतरी कर दी गई है, जिन पर यूजीसी का वेतनमान लागू था। इन सभी पेंशनरों की पेंशन को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के तहत संशोधित कर दिया गया है।

विज्ञापन


संशोधन की इस कवायद से अभी तक लाभ से वंचित रहे करीब 3300 पेंशनरों को पेंशन में डेढ़ हजार रुपये से लेकर करीब चार हजार रुपये तक की बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। अपर सचिव वित्त अरुणेंद्र सिंह चौहान ने इस संबंध में निदेशक कोषागार, पेंशन, लेखा एवं हकदारी को आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश के अनुसार, पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को संशोधित पेंशन का भुगतान एक फरवरी से मिलेगा।

विज्ञापन

जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2020 तक के एरियर का भुगतान उन्हें दो समान किस्तों में 2020-21 और 2021-22 में किया जाएगा। लेकिन उन्हें जनवरी 2016 से पूर्व का कोई एरियर नहीं दिया जाएगा।

सरकार ने प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को पहले ही लागू कर दिया था। लेकिन विवि, कॉलेज व अन्य संस्थानों से सेवानिवृत्त हुए 3300 शिक्षकों व उनके पारिवारिक पेंशनरों को पेंशन में सातवें वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा था। सिफारिशें लागू होने के बाद राजकोष पर करीब डेढ़ करोड़ रुपये सालाना का वित्तीय भार पड़ने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें