मानसिक विकार को शारीरिक बीमारी के रूप में बताते हैं
डॉ. निशा के मुताबिक इस तरह के बड़ी संख्या में बुजुर्ग अपनी मानसिक परेशानी को शारीरिक बीमारी के रूप में बताते हैं। वे कहते हैं कि उन्हें पेट, सिर और कमर में दर्द है। जब उनकी काउंसलिंग की जाती है तो पता चलता है कि उनमें मानसिक विकार होने की बात सामने आती है। इस तरह की परिस्थिति को वैज्ञानिक भाषा में सोमैटिक डिसॉर्डर कहते हैं।
यह करें सेवानिवृत्त बुजुर्ग
-सेवानिवृत्त होने से पहले जीवन में व्यस्त रहने की योजना बना लें
-बच्चों को अपने हिसाब से जिंदगी जीने दें
-पुराने दोस्तों के समूह के साथ समय व्यतीत करें