फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायर्ड इंजीनियर ने पेश की मिसाल, शोध के लिए दान किया पत्नी का शव, अपना शरीर भी करेंगे दान

Thu, 27 Sep 2018 01:52 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी से रिटायर इंजीनियर जेएस सामंत ने अपनी पत्नी हेमलता सामंत का शव राजकीय मेडिकल कॉलेज को दान कर दिया। उनका कहना है कि मेडिकल कॉलेज में छात्र-छात्राओं के पढ़ने और शोध करने के लिए शव को दान किया है।

विज्ञापन


मूल रूप से पिथौरागढ़ निवासी जेएस सामंत कर्णप्रयाग से सेवानिवृत्त हुए हैं और इस समय जज फार्म में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी 80 वर्षीय हेमलता सामंत को 24 सितंबर को हार्ट अटैक पड़ा था।

उन्हें इलाज के लिए नैनीताल रोड स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हेमलता की 25 सितंबर को मौत हो गई। बुधवार की दोपहर सामंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह को शव सौंपा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 112 शव दान

उन्होंने बताया कि हेमलता ने पिछले साल शरीर दान करने का निर्णय लिया था। सामंत के अनुसार वह भी अपना शरीर दान करेंगे। इस आशय का प्रपत्र मेडिकल कॉलेज को सौंप चुके हैं। सामंत के एक बेटा मनमोहन सामंत, तीन बेटियां रेनू, विद्या और कंचन हैं।

अब तक 112 शव दान
एनाटमी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एके सिंह ने बताया कि वर्ष 2003 से शव दान में मिल रहे हैं। अब तक 112 शव दान में मिल चुके हैं। फार्मालीन लगाकर हेमलता के शव को सुरक्षित रखा जाएगा। छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई जाती है कि शव को भी अपना गुरु मानें और आदर के साथ व्यवहार करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें