फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिम में प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाइयां मिलीं, मचा हड़कंप

Sat, 12 Aug 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दून में पुलिस और औषधि निरीक्षक ने शनिवार को संयुक्त रूप से शहर के जिम और केमिस्ट दुकानों का औचक निरीक्षण किया। टीम को जांच में बसंत विहार क्षेत्र के विजय पार्क स्थित एक जिम में कई प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाईयां मिलीं। वहीं पांच केमिस्ट की दुकानों में बिल और स्टॉक संबंधी खामियां पकड़ में आईं। शहर में जांच टीम की दस्तक से जिम और केमिस्ट दुकानदारों में हड़कंप रहा। 
विज्ञापन


 एसएसपी के आदेश पर नगर क्षेत्राधिकारी चंद्रमोहन सिंह एवं औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार ने की टीम ने शनिवार को बसंत विहार क्षेत्र के विजय पार्क स्थित एक जिम में जांच की। जांच के दौरान जिम में प्रतिबंधित इंजेक्शन और दवाएं मिलीं। इसके अलावा जिम मालिक लाइसेंस और बिल नहीं दिखा सका।

टीम की ओर से जिम मालिक को पांच दिन का समय दिया गया है। पुलिस के अनुसार लाइसेंस न प्रस्तुत करने पर जिम मालिक के खिलाफ औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा टीम ने पांच केमिस्ट दुकानों की कमियां 10 दिन में दूर करने का सख्त निर्देश दिया गया है। औषधि निरीक्षक सुधीर कुमार ने कहा कि यदि इस अवधि में कमियां पूरी न हुईं लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें