फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: गलियों में अघोषित पार्किंग से लोग बेहाल, कैनाल रोड पर व्यवस्था की उठी मांग

Tue, 06 Oct 2026 07:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर में पार्किंग की पुख्ता व्यवस्था न होना आमजन के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। ग्रामीण इलाकों से बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोग अपने वाहन गली-मोहल्लों में खड़े कर रहे हैं। इससे स्थानीय निवासियों का घरों से निकलना और राहगीरों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है। परेशान लोगों ने बाजार से सटे कैनाल रोड पर पार्किंग व्यवस्था बनाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


बाजार खुलते ही आसपास के क्षेत्रों से ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ने लगती है। बाजार में पार्किंग सुविधा के अभाव के चलते लोग अपने वाहन सटी हुई गलियों और संपर्क मार्गों पर बेतरतीब ढंग से खड़े कर देते हैं। नगर के अट्ठाईस फीटा रोड, विद्यापीठ मार्ग, पहाड़ी गली, अस्पताल रोड, कोतवाली रोड और बुद्धुमल जैन कन्या इंटर कॉलेज के आसपास के क्षेत्रों में हालात सबसे ज्यादा खराब हैं। इन आवासीय इलाकों में दिनभर अघोषित पार्किंग बनी रहने से लोग परेशान हैं। इसके चलते दुपहिया वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कैनाल रोड पर पार्किंग बनने से मिलेगी निजात

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नगर पालिका प्रशासन बाजार से सटे कैनाल रोड पर पार्किंग की व्यवस्था कर दे, तो इस समस्या का काफी हद तक स्थायी समाधान हो जाएगा। यहां से बाजार की दूरी भी कम है, जिससे लोग वाहन पार्क कर आसानी से पैदल बाजार आ-जा सकेंगे।
विज्ञापन

बाजार से सटी लगभग सभी गलियों में वाहनों को पार्क किया जाता है। यदि वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था बनाई जाए तो इससे काफी परेशानी कम होगी। - डॉ. वीरेंद्र चौहान, स्थानीय निवासी।

नगर में चारों तरफ वाहनों की पार्किंग रहती है। लोग सुबह से लेकर रात तक वाहनों को सड़क पर खड़ा करके अपने काम करते हैं। कैनाल रोड पर पार्किंग बननी चाहिए। - खजान सिंह, स्थानीय निवासी।
गली-मोहल्लो में पार्किंग से घरों से निकलना मुश्किल रहता है। वाहनों को नगर से बाहर पार्क कराया जाना चाहिए। ताकि लोगों को आवाजाही करने में परेशानी न हो। - शकुंतला देवी, स्थानीय निवासी।

कई मोहल्ले तो ऐसे हैं जहां सुबह से ही घरों के सामने वाहन पार्क कर दिए जाते हैं। कैनाल रोड बाजार के काफी पास है यहां से पैदल आसानी से बाजार आया जा सकता है। सलीम खान, स्थानीय निवासी।
नगर में पार्किंग के लिए स्थान की कमी एक बड़ी समस्या है। पुलिस व तहसील प्रशासन के साथ जल्द ही विचार-विमर्श कर बाजार के आसपास वाहनों को पार्क कराने की उचित व्यवस्था बनाई जाएगी, ताकि लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो। - धीरज बॉबी नौटियाल, अध्यक्ष, नगर पालिका विकासनगर
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें