सहसपुर और विकासनगर पुलिस ने अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। विकासनगर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में जीवनगढ़ निवासी इसरार, गीता भवन के समीन रहने वाला हर्षित भसीन और टोंस कॉलोनी निवासी पप्पू शामिल हैं। इन तीनों पर चेक बाउंस के मामले दर्ज हैं। चौथा वारंटी उत्तरकाशी के मोरी थाना क्षेत्र के सूथूड़ी निवासी जयवीर लाल है, जिस पर एनडीपीएस एक्ट का केस दर्ज है। सहसपुर कोतवाली प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि गिरफ्तार वारंटियों में शंकरपुर हुकूमतपुर निवासी दिलशाद और लक्ष्मीपुर चोरखाला निवासी सत्तारदीन शामिल हैं। दोनों के खिलाफ विकासनगर न्यायालय में चेक बाउंस के मामले में केस दर्ज हैं। संवाद