गढ़ी कैंट में ही रहेगा प्रेमनगर
छावनी क्षेत्र का सबसे प्रमुख हिस्सा प्रेमनगर गढ़ी कैंट में ही रहेगा। पहले इसे भी नगर निगम को दिए जाने की तैयारी थी, लेकिन बाद में सेना ने सुरक्षा कारणों की वजह से इस पर आपत्ति दर्ज करा दी थी। सेना की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद गढ़ीकैंट ने नया प्रस्ताव बनाकर भेजा था। इस पर पूर्व नगर आयुक्त गौरव कुमार ने घंघोड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड नगर निगम को दिए जाने की बात पूर्व बैठक में छावनी के अधिकारियों के सामने रख दी थी, लेकिन उस समय सहमति नहीं बन पाई थी।
एक साल पूर्व जारी किया गया था नोटिफिकेशन
छावनियों के रिहायशी एरिया को नगर निगम में शामिल करने का मामला पिछले साल शुरू हुआ था। केंद्र सरकार की तरफ से नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद शहरी विकास विभाग, नगर निगम, छावनी के अधिकारियों की कई बैठकें हुई। कई मुद्दों पर सहमति बनी तो कई पर नहीं। इसके बाद अब जाकर यह निर्णय लिया गया है।
ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर बैठक में सहमति बन गई है। क्लेमेंटटाउन को लेकर सभी मसले पूर्व हल किए जा चुके हैं, अब गढ़ीकैंट का भी रास्ता लगभग साफ है। केंद्र सरकार के निर्णय पर अंतिम नजर है। -नमामी बंसल, नगर आयुक्त
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: हरिद्वार जा रहे खानपुर विधायक उमेश कुमार को लच्छीवाला में पुलिस ने रोका, कोतवाली लाया गया
घंघोड़ा ट्रंचिंग ग्राउंड को लेकर बैठक में बात हुई थी, जिसमें हमने अपनी राय केंद्र सरकार को भेजी है। अंतिम निर्णय वहीं से लिया जाना है। -हरेंद्र सिंह सीईओ, गढ़ीकैंट