नई दिल्ली में 66वें गणतंत्र दिवस के मौके पर विभिन्न प्रांतों का प्रतिनिधित्व करने वाले कलाकार हरिद्वार और ऋषिकेश पहुंचे। करीब 400 कलाकार हरिद्वार में देव संस्कृति विश्वविद्यालय पहुंचे।
हरियाणा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ समेत कई प्रदेशों के कलाकारों ने प्रस्तुति देकर अपने-अपने राज्य की संस्कृति से रू-ब-रू करवाया। ऋषिकेश के परमार्थ निकेतन में ये कलाकार सांध्यकालीन गंगा आरती में शामिल हुए।
रविवार को रक्षा मंत्रालय के अधिकारियों के नेतृत्व में पहुंचे 27 राज्यों के करीब 400 कलाकारों का परमार्थ निकेतन में वैदिक मंत्रोच्चारण और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। कलाकारों ने आश्रमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद मुनि से मुलाकात की। मोक्षदायिनी का सानिध्य पाकर कलाकार अभिभूत नजर आए। उन्होंने दोबारा तीर्थनगरी आने की इच्छा जाहिर की।