फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट के बाद केदारधाम में बर्फबारी, चमोली में तेज आंधी

Mon, 02 Feb 2015 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर, जोशीमठ
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड में चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार देर शाम छह बजे से आठ बजे तक चले आंधी-तूफान से अफरा-तफरी मची रही। जोशीमठ के बाजार समय से पहले बंद हो गए। हालांकि आंधी-तूफान से जिले में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक से तीन फरवरी तक हिमस्खलन की चेतावनी दी थी। इसके मद्देनजर जिले में अलर्ट जारी किया गया है। रविवार को पूरे दिन मौसम साफ था। धूप खिली हुई थी, लेकिन देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया।

ऊंचाई वाले इलाकों में आंधी-तूफान शुरू हो गया। गोपेश्वर और आसपास के इलाकों में बर्फीली हवाएं चलने लगी। जोशीमठ क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। बाजार समय से पहले बंद हो गए। लोग घरों में दुबक गए। सड़कों पर सन्नाटा सा पसर गया। करीब आठ बजे तक बिगड़ैल मौसम ने डराए रखा। आठ बजे तेज हवाएं थम गई लेकिन मौसम बारिश और बर्फबारी का बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

केदारनाथ में हुई बर्फबारी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंद किशोर जोशी ने बताया कि आंधी-तूफान से फिलहाल कहीं से कोई नुकसान की सूचना नहीं है। ऊंचाई वाले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। विभाग की टीम भी पूरी नजर रखे हुए है।

केदारनाथ। केदार धाम में रविवार साढे़ चार बजे से बर्फबारी शुरू हो गई। हिमपात होने से धाम में शीतलहर चल रही है। रात के समय तापमान गिरने से पानी जम रहा है।

सुबह मौसम खुला रहा। लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छा गए। वहीं धाम में क्रशर से दोबारा पत्थर तोड़ने का कार्य पुन: शुरू हो गया। पिछले दिनों हुए भारी हिमपात के कारण क्रशर बर्फ में दब गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें