फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2022: नेपाल सीमा में 12 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों ने मनाया 73वां गणतंत्र दिवस, शान से फहराया तिरंगा

Wed, 26 Jan 2022 05:00 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, धारचूला

सार

व्यास घाटी के उच्च हिमालयी पोस्ट गर्ब्यांग, गुंजी और कालापानी (12500फुट) में लगभग दो फीट बर्फ में  वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने राष्ट्रगान गाया और ध्वजारोहण के बाद मिठाई बांट कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दी।
 
विज्ञापन
नेपाल सीमा पर मनाया गया गणतंत्र दिवस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के सीमातंत जिल पिथौरागढ़ में एसएसबी की 11वीं वाहिनी के जवानों ने बर्फ के बीच गणतंत्र दिवस मनाया और राष्ट्र ध्वज फहराया। डीडीहाट के कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने वाहिनी में अधिकारियों और जवानों को मिठाई बांट कर धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया। साथ ही कमांडेंट ने सभी अधिकारियों व जवानों से बल के आदर्श वाक्य सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व की राह में सदैव चलने की बात कही। साथ ही एसएसबी के महानिदेशक के संदेश को पढ़कर सभी को सुनाया।

विज्ञापन


मिठाई बांट कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं
वहीं व्यास घाटी के उच्च हिमालयी पोस्ट गर्ब्यांग, गुंजी और कालापानी (12500फुट) में लगभग दो फीट बर्फ में  वाहिनी के अधिकारियों व जवानों ने राष्ट्रगान गाया और ध्वजारोहण के बाद मिठाई बांट कर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

सीमा चौकी धारचूला प्रभारी सुदर्शन सिंह द्वारा भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय झूला पुल धारचूला पर नेपाल पुलिस व सशस्त्र प्रहरी बल को मिठाई भी दी गई।इस दौरान कुलदीप सिंह, चंदन सिंह नेगी, नवीन गिरी, बिलाल अहमद, भुवन गिरी व नेपाल की ओर से भरत सिंह बोहरा, रमेश भण्डारी, एचबी पाण्डेय, आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें