हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम विश्वभर में रोशन किया। वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई।
हैट्रिक गर्ल वंदना कटारिया को अर्जुन अवार्ड के बाद पद्मश्री मिलने से हरिद्वार में जश्न का माहौल है। वंदना के गांव से लेकर प्रदेश के खेल प्रेमियों में खुशी की लहर है। ग्रामीणों का कहना है कि वंदना ने गांव का नाम एक बार फिर रोशन किया है।
विज्ञापन
ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी
हरिद्वार के रोशनाबाद गांव की अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया ने पिछले साल हुए टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम विश्वभर में रोशन किया। वंदना ने टोक्यो ओलंपिक में हैट्रिक लगाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई। इसके साथ ही ओलंपिक में हैट्रिक लगाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी भी बन गई।
खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर
इस उपलब्धि पर पिछले साल वंदना कटारिया को भारत सरकार की ओर से अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया। मंगलवार को भारत सरकार ने वंदना कटारिया को पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा की। वंदना को पद्मश्री अवार्ड मिलने से ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। जिला प्रभारी खेड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि वंदना ने हरिद्वार ही नहीं प्रदेश का नाम देश में रोशन किया है।
विज्ञापन
वंदना ने देश और दुनिया में पहचान बनाई
वंदना लड़कियों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि प्रतिभा के लिए संसाधनों की जरूरत नहीं होती है। वंदना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। गांव से निकलकर वंदना ने देश और दुनिया में पहचान बनाई है। वंदना के भाई पंकज कटारिया, लखन कटारिया, माता स्वर्ण देवी ने बताया कि वंदना ने पिता के सपने को साकार कर उनको सच्ची श्रद्धांजलि दी है। परिजनों ने बताया कि वंदना को पद्मश्री मिलने की खबर से गांव में जश्न का माहौल है। वंदना के गांव पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।