फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day 2021: राजपथ पर परेड में दिखेगी उत्तराखण्ड की झांकी, रक्षा मंत्रालय से मिली मंजूरी

Tue, 05 Jan 2021 08:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड की झांकी का मॉडल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इस साल दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी भी दिखाई देगी। रक्षा मंत्रालय ने इसकी मंजूरी दे दी है। उत्तराखंड के सूचना महानिदेशक डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए उत्तराखंड की झांकी का आवेदन केंद्र को भेजा गया था। जिसे स्वीकार कर लिया गया है।  इस साल झांकी के लिए देश के 17 राज्यों का चयन किया गया है। उत्तराखंड की झांकी के लिए केदारखंड की थीम रखी गई है। इसमें कस्तूरी मृग, मोनाल और केदारनाथ की झलक दिखाई देगी। 

विज्ञापन


वहीं, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले की एनएसएस स्वयंसेवक और पिथौरागढ़ महाविद्यालय की छात्रा अपूर्वा दीक्षित भी गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी। वह एमएससी प्रथम वर्ष वनस्पति विज्ञान की छात्रा हैं। एनएसएस की नोडल अधिकारी डॉ. सरोज ने बताया कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए महाविद्यालय से दो विद्यार्थियों का प्रारंभिक चयन हुआ था। 

नैनीताल में हुए दूसरे दौर की प्रक्रिया में अपूर्वा का चयन हुआ। दिसंबर में आगरा में अंतिम चयन प्रक्रिया हुई। उसमें उत्तराखंड से 14 छात्र शामिल हुए थे। इनमें गढ़वाल के तीन और कुमाऊं की एकमात्र छात्रा अपूर्वा का चयन गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। 
विज्ञापन


राज्य से किस वर्ष में कौन सी झांकी रही शामिल
वर्ष       झांकी थीम
2003     फुलदेई
2005     नंदा राजजात
2006     फूलों की घाटी 
2007     कार्बेट नेशनल पार्क 
2009     साहसिक पर्यटन
2010     कुंभ मेला हरिद्वार
2014     जड़ी बूटी
2015     केदारनाथ
2016     रम्माण
2018     ग्रामीण पर्यटन
2019     अनासक्ति आश्रम (कौसानी प्रवास एवं अनासक्ति)
2021     केदारखंड 

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा व्यवस्था को किया परेड ग्राउंड का निरीक्षण 

गणतंत्र दिवस पर देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मंगलवार को एसएसपी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत ने अधिकारियों के साथ परेड ग्राउंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंच का निर्माण कार्य भी परखा। साथ ही सुरक्षा और यातायात संबंधी तैयारियां समय से पूरी किए जाने को संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। 

26 जनवरी को आयोजित होने वाली रैतिक परेड में शिरकत करने वाले मेहमानों के लिए मंच आदि की जानकारी भी एसएसपी ने ली। उन्होंने सारी तैयारियां समय से पूरी करने के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। 

एसपी सिटी श्वेता चौबे को कहा गया कि वे समय से ड्यूटी स्थलों का चिन्हीकरण कर लें। ताकि, समय से चार्ट बनाकर रिहर्सल किया जा सके। इसके अलावा परेड ग्राउंड के आसपास यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उन्होंने एसपी सिटी प्रकाश चंद को निर्देशित किया है। यातायात संबंधी सारी तैयारियां जैसे-रूट चार्ट, डायवर्ट व्यवस्था, पार्किंग, बैरिकेडिंग आदि के लिए भी समय से तैयारियां करने को कहा गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें