फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: जल जीवन मिशन में कम प्रदर्शन पर रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जताई नाराजगी

Fri, 25 Oct 2024 08:39 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

मुख्य सचिव रतूड़ी ने जिलाधिकारियों प्रशासनिक मशीनरी के साथ टेक्नीकल टीम को सक्रिय करने के निर्देश दिए। जेजेएम के तहत कार्यों की गुणवत्ता के मुद्दे का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव ने इस संबंध में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
मुख्य सचिव राधा रतूड़ी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने जल जीवन मिशन योजना के तहत अपेक्षाकृत कम प्रदर्शन वाले जिलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने योजनाओं की भौतकीय प्रगति, वित्तीय समापन, एक्शन टेकन रिपोर्ट, गावों की हर घर जल प्रमाणीकरण की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


इसके साथ ही जिलाधिकारियों को विशेष मॉनिटरिंग के साथ ही हर सप्ताह जल समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव रतूड़ी ने जिलाधिकारियों प्रशासनिक मशीनरी के साथ टेक्नीकल टीम को सक्रिय करने के निर्देश दिए। जेजेएम के तहत कार्यों की गुणवत्ता के मुद्दे का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए मुख्य सचिव ने इस संबंध में अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

सचिवालय में आयोजित जल जीवन मिशन की समीक्षा के दौरान उन्होंने जिलाधिकारियों को जल जीवन मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन की व्यक्तिगत जिम्मेदारी लेने की नसीहत देते हुए सीडीओ, बीडीओ और फील्ड अधिकारियों के माध्यम से योजना का नियमित निरीक्षण करवाने के निर्देश जारी किए है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...स्पर्श हिमालय महोत्सव: देहरादन में खूब हो रही लेखक गांव की चर्चा, अटल जी से है गहरा नाता, जानिए क्या है खास
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया है कि जल संस्थान या जल निगम की ओर से किसी भी स्थिति में जिलाधिकारी की अनुमति बिना रोड कटिंग के कार्य न किए जाएं। बैठक में सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव नितिन भदौरिया सहित पेयजल, सिंचाई, देहरादून मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें