फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस कार ने बढ़ाई दीवानगी, जानिए क्या है खास

Fri, 05 Feb 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यम श्रेणी के ग्राहकों के दिल में रेनो कंपनी की कार क्विड ने जबर्दस्त जगह बनाई है। लांचिंग के महज छह महीने के भीतर ही दून में रेनो की 125 कारों की डिलीवरी हो चुकी है। अब नई बुकिंग कराने पर अगस्त की डिलीवरी डेट मिल रही है। रेनो के टॉप मॉडल और थर्ड वेरिएंट को लेकर सबसे ज्यादा बेकरारी है।
विज्ञापन


रेनो कंपनी ने मारुति की ऑल्टो 800 और हुंडई की ईयोन कार की टक्कर में मार्केट पर कब्जा जमाने के लिए छोटी कार क्विड लांच की थी। लांचिंग से पहले ही चर्चाओं में आई क्विड देखते ही देखते ग्राहकों की पसंद में शामिल हो गई। कार के डीलर डीडी मोटर्स के एएसएम अरविंद ने बताया कि अब तक दून में 125 क्विड की डिलीवरी दी जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि 800 क्विड की बुकिंग को अभी डिलीवरी का इंतजार है। अब जो भी क्विड की बुकिंग करा रहा है, उसे अगस्त की डिलीवरी डेट दी जा रही है। कार का टॉप मॉडल ऑन रोड 4.29 लाख रुपये का है, जिसमें एयर बैग का भी फीचर दिया गया है।
विज्ञापन


ग्राहकों में सबसे ज्यादा टॉप मॉडल का आकर्षण है जबकि इसके बाद थर्ड वेरिएंट की डिमांड देखने को मिल रही है। हर महीने दून में 60 रेनो क्विड की डिलीवरी हो रही है। अगर आपूर्ति बढ़ी तो निश्चित तौर पर ग्राहकों तक ज्यादा आसानी से क्विड पहुंच पाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें