तिलक रोड स्थित शहीद स्मारक में श्रद्धांजलि देते वन अधिकारी/कर्मचारी। अमर उजाला
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिलक रोड स्थित शहीद स्मारक पर वन शहीदों को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वन कर्मचारी संगठनों ने प्रमुख वन सरंक्षक के सामने वन एवं वन्यजीवों की सुरक्षा के साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के समधान की मांग उठाई।
वन कर्मचारी संगठन के सदस्य स्वरूप चंद रमोला ने शहीदों के परिवार जनों को विशेष सम्मान दिए जाने, वन शहीद दिवस को प्रदेश स्तर पर मनाने सहित कई मांगें उठाई। रमेश कोठियाल ने वन मार्गों को वन शहीदों के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव रखा। इस पर प्रमुख वन संरक्षक होप राजीव भरतरी ने वन कर्मचारियों को आधुनिक हथियार उपलब्ध कराने, वन शहीदों के परिवारजनों को उचित मुआवजा दिलाने सहित सभी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। साथ ही वन चौकियों को आवास की श्रेणी से बाहर कर सभी फील्ड कर्मियों को आवास भत्ता दिए जाने का आदेश एक सप्ताह में जारी करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर प्रमुख वन संरक्षक वन पंचायत ज्योत्सना सितलिंग, मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल सुशांत पटनायक, वन संरक्षक शिवालिक अखिलेश तिवारी, प्रभागीय वनाधिकारी देहरादून राजीव धीमान, सुमन, मोहन सिंह रावत, जितेंद्र गुसाईं, सतविंदर पाल मौजूद रहे।