फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की जमीन पर रिलायंस ने बिछा दी लाइन

Sat, 05 Oct 2013 12:01 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना की जमीन में रिलायंस कंपनी ने करीब एक किलोमीटर लंबी अंडर ग्राउंड लाइन बिछा दी। 14 सितंबर को मामला संज्ञान में आने के बाद सेना ने इसे सुरक्षा के लिहाज से गंभीर मानते हुए जांच कराई।
विज्ञापन


पुलिस स्तर से भी जांच कराई गई। लापरवाही सामने आने पर कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ सेना ने गढ़ी कैंट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

कई दिन पहले सेना के गश्ती दल को पता लगा कि किसी ने अनारवाला में सेना की जमीन पर अंडर ग्राउंड लाइन बिछाई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए सेना ने मामले की जांच कराई।

जांच में लाइन बिछाने की बात की पुष्टि
बाद में गढ़ी कैंट कोतवाली में शिकायत की गई। पुलिस की जांच में लाइन बिछाने की बात की पुष्टि हुई। पता लगा कि रिलाइंस इंफोर्समेंट कम्यूनिकेशन लिमिटेड के अधिकारियों ने करीब एक किलोमीटर क्षेत्र में फाइबर लाइन डालने के लिए जमीन खोदकर पाइप लाइन बिछाई है।
विज्ञापन


कुमाऊं रेजीमेंट के सूबेदार अजय उप्रेती की ओर से दी गई शिकायत पर पुलिस ने कंपनी के डीजीएफ सीबी सिंह, दीपक कुमार और अरुण कुमार के खिलाफ सेना से बिना अनुमति के संपत्ति पर अतिक्रमण करने का मुकदमा दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर कैंट विनोद कुमार जेठा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें