फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लांट के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाएंगे क्षेत्रीय लोग

विज्ञापन
शीशमबाड़ा प्लांट के बाहर धरना प्रदर्शन करते क्षेत्रीय लोग। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
शीशमबाड़ा स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और प्रदेश सरकार के खिलाफ क्षेत्रीय लोगों का धरना प्रदर्शन रविवार को 126वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों का कहना है कि उन्होंने अब प्लांट के विरोध में जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

रविवार को धरना स्थल पर आंदोलनकारियों ने कहा कि लंबे समय से लोग प्लांट के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बावजूद प्रदेश सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जिस कारण क्षेत्रीय लोगों ने जनजागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया है। कहा कि लोगों को घर-घर जाकर कूड़े से होने वाले नुकसान और क्षेत्रीय लोगों के उत्पीड़न के बारे में जागरूक करेंगे। जरूरत पड़ी तो मुख्यमंत्री आवास के बाहर ही अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। आरोप लगाया कि बिना एनओसी संचालित हो रहे प्लांट की आड़ में प्रदेश सरकार लोगों को बीमारियां बांटने का काम कर रही है।
आरोप है कि पूर्व में एसडीएम सौरभ असवाल ने लोगों को आश्वासन दिया था कि एक फरवरी तक प्लांट से दुर्गंध की समस्या को दूर कर दिया जाएगा। लेकिन 10 दिन बाद भी हालात जस के तस हैं। धरना प्रदर्शन करने वालों में विनोद चौहान, राकेश नेगी, राजेश शर्मा, नीलम थापा, रेवा देवी जुयाल, राहुल कुकरेती, शशि कुमार, प्रेम सिंह नेगी, सुधीर रावत, रेखा भट्ट, रीता शर्मा, सपना शर्मा, आशा रावत, सरिता रवत, शोभा जुगरान, सुशीला बडोनी, नीतू बड़ोनी, नीमा जोशी, जितेंद्र गुप्ता, राशिद पलहवाल, सुमित चौधरी, राजीव गुरुंग, राजाराम, भगवान सिंह राठौर, श्रीपाल ठाकुर, मनीष झा, अमित अग्रवाल, निरंजन चौहान, नीति पंवार, दीपा जोशी, आशा चौहान, संदीप भंडारी, अरविंद भट्ट, कुसुम भट्ट, बीरा चौहान, सुमाली बिष्ट, विनिता भंडारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें