फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड बॉर्डर पर दिखी यूक्रेन की दुर्लभ चिड़िया

Thu, 20 Mar 2014 09:45 AM IST
अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
वन्यजीवों और चिड़ियों से लगाव रखने वालों के लिए खुशखबरी है। मेरठ के गंगा बैराज के पास दुर्लभ और संकटग्रस्त रेड ब्रेस्टेड गूज देखी गई है।
विज्ञापन


इसकी फोटो कालाढूंगी के वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर और कंजरवेशन से जुड़े एक दंपति ने खींची है। दावा है कि देश में पहली बार साक्ष्य के आधार पर यह चिड़िया रिपोर्ट हुई है।

बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी जैसी संस्थाओं ने भी इसकी पुष्टि की है।

वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दम्पति ने ली तस्वीरें
कालाढूंगी के रहने वाले वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर दंपति राजेश पवार और शीला पवार 13 मार्च को पैतृक घर बिजनौर गए थे। इसके बाद दोनों मेरठ के पास गंगा बैराज में बर्ड वॉचिंग को पहुंचे।
विज्ञापन


वहां दूसरी चिड़ियों के बीच रेड ब्रेस्टेड गूज भी थी। उन्होंने इसकी फोटोग्राफी कर ली। ये फोटोग्राफ बांबे नेचुरल हिस्ट्री सोसाइटी, आईयूसीएन आदि जगह भेजी गई, जहां से इसकी पुष्टि हुई।
विज्ञापन


पहली बार रिकॉर्ड हुआ साक्ष्य
यह पहली बार है, जब चिड़िया का रिकॉर्ड शॉट के तौर पर उपलब्ध है। 1904 में ब्रह्मपुत्र नदी और मध्यप्रदेश में देखे जाने की बात सामने आई थी लेकिन इसकी फोटो नहीं मिली थी।

राजेश के अनुसार चिड़िया यूक्रेन, बुल्गारिया, अजरबैजान आदि देशों में मिलती है। यह संकटग्रस्त चिड़िया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें