स्वास्थ्य क्षेत्र में 307 करोड़
स्थानीय निकायों के लिए बजट में स्वास्थ्य सुविधाओं को 307 करोड़ 72 लाख का प्रावधान किया गया है। इसमें बुनियादी ढांचे के लिए उप केंद्र बनाने को 27 करोड़ 88 लाख, सहायता पीएससी के लिए 25 करोड़ 66 लाख, सहायता यूपीएससी के लिए 6 करोड़ 68 लाख, ब्लॉक स्तर पर लोक स्वास्यि इकाइयों की स्थापना को 4 करोड़ 55 लाख, शहरी स्वास्थ्य एवं आरोग्य केंद्रों के लिए 167 करोड़ 22 लाख, भवन रहित उप केंद्रों एसएसएचसी, पीएचसी, सीएचसी के लिए 2 करोड़ 92 लाख, ग्रामीण पीएससी, एससी को स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्र में बदलने के लिए 72 करोड़ 81 लाख रुपये बजट का प्रावधान किया गया है।
ये भी पढ़ें...Budget 2023: अगले साल तक उत्तराखंड सरकार पर बजट के बराबर हो जाएगा कर्ज, केंद्रीय मदद पर रहना होगा निर्भर
पंचायतों पर भी धनवर्षा
सरकार ने जिला पंचायतों के लिए 245 करोड़ 59 लाख, क्षेत्र पंचायतों के लिए 114 करोड़ 61 लाख, ग्राम पंचायतों के लिए 294 करोड़ 70 लाख रुपये के बजट का प्रावधान किया है। वहीं, केंद्रीय वित्त आयोग से जिला पंचायतों के लिए 99 करोड़ 80 लाख, क्षेत्र पंचायतों के लिए 66 करोड़ 53 लाख, ग्राम पंचायतों के लिए 499 करोड़ चार लाख का बजट अनुमान लगाया गया है।