फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़े तीन और युवक, नशे की गोलियां और इंजेक्शन भी मिले

Thu, 26 Sep 2019 10:16 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला,  बनबसा (चंपावत)
विज्ञापन
पकड़े गए युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत में बनबसा में चल रही सेना भर्ती के दौरान मिलिट्री इंटेलिजेंस और खुफिया विभागों की टीम ने बुधवार को भी तीन युवकों को फर्जी दस्तावेजों के साथ पकड़ा है। तीनों अल्मोड़ा जिले के युवाओं के लिए हो रही भर्ती में भाग लेने पहुंचे थे।

विज्ञापन


पुलिस को आशंका है कि उनके साथ अन्य युवक भी फर्जी दस्तावेजों से भर्ती रैली में पहुंचे हैं। पुलिस और खुफिया विभाग पकड़े गए युवाओं से पूछताछ कर रही है। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था।

जानकारी के मुताबिक मिलिट्री इंटेलिजेंस (एमआई) और एलआईयू ने बुधवार को सेना भर्ती स्थल के आसपास संदिग्ध हालात में घूमते तीन युवकों को पकड़ लिया। उनसे उत्तराखंड हाईस्कूल के वर्ष 2019 के प्रमाणपत्र के अलावा स्थायी निवास, चरित्र प्रमाणपत्र, जाति और अविवाहित प्रमाणपत्र मिले हैं।
विज्ञापन


जांच में सभी दस्तावेज फर्जी निकले हैं। पकड़े गए युवकों की पहचान निवासी बुलंदशहर के रूप में हुई है। उनसे तीन मोबाइल फोन, नशे के इंजेक्शन और गोलियां भी बरामद हुईं हैं। आरोपियों ने बताया कि बुलंदशहर निवासी किसी प्रवीण कुमार ने उन्हें उत्तराखंड बोर्ड के फर्जी दस्तावेज बनाकर दिए हैं।

Trending Videos
विज्ञापन

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि पकड़े गए युवकों से जांच एजेंसियां पूछताछ कर रहीं हैं। आशंका है कि उनके साथ कुछ और युवक भी सेना भर्ती को यहां आए होंगे। फिलहाल पुलिस ने किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इनकार किया है। उक्त युवकों के स्थायी निवास प्रमाणपत्र में अरारी रानीखेत का पता दर्शाया गया है। उनके वास्तविक और अन्य प्रमाणपत्रों में नाम भी अलग-अलग हैं।

मंगलवार को पकड़े गए युवकों और सरगना को जेल भेजा
सेना भर्ती में फर्जी दस्तावेजों के साथ मंगलवार को पकड़े गए यूपी और हरियाणा के सात युवकों, सरगना और उसके दो साथियों को पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया है। मामले की जांच वरिष्ठ उप निरीक्षक सुमन पंत को सौंपी गई है। 

थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि यूपी निवासी प्रमोद कुमार, संदीप कुमार, अनुज रावत, कुणाल चौधरी, महेंद्र सिंह, मुकेश कुमार के अलावा हरियाणा निवासी जगदीश भाटी, लोकेश चौहान, पंकज कुमार, दीपक भाटी पर धारा 420,467,468,471,120 बी, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में लोहाघाट जेल भेज दिया है। उनके कब्जे से पुलिस को फर्जी दस्तावेज, एक सफेद कार और एक लाख 40 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें