फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड हाईकोर्ट में पर्सनल असिस्टेंट के पदों पर निकली भर्तियां, यहां करें आवेदन

Wed, 04 Dec 2019 10:20 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने हाईकोर्ट में वैयक्तिक सहायक (पर्सनल असिस्टेंट) के पदों पर भर्ती का विज्ञापन प्रकाशित किया है। इसके तहत 23 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

विज्ञापन


उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, कुल 12 पीए के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसमें जनरल के तीन, एससी के चार, ओबीसी के दो और ईडब्ल्यूएस के तीन पद शामिल हैं। इन पदों के लिए मान्यता प्राप्त विवि से एलएलबी पास होने के साथ ही इंग्लिश शॉर्टहैंड का अनुभव जरूरी है।

विज्ञापन

यहां करें आवेदन

आवेदकों की आयु 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदन के लिए जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस को 176.55 रुपये, एससी-एसटी को 86.55 रुपये और दिव्यांग को 26.55 रुपये अदा करने होंगे। भर्ती की परीक्षा देहरादून, हल्द्वानी और हरिद्वार में होगी। 

यहां करें आवेदन : https://ukpsc.gov.in/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें