फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Recruitment 2022: मुख्य आरक्षी भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित, आवेदन पत्र में गलतियां सुधारने का अभी भी मौका

Mon, 11 Jul 2022 06:45 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

मुख्य आरक्षी के लिए 272 पदों के लिए भर्ती परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा। वहीं मुख्य आरक्षी पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को त्रुटियां सुधारने का अंतिम मौका दिया गया है।
विज्ञापन
exam - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने पुलिस दूरसंचार में 272 मुख्य आरक्षी पदों की भर्ती परीक्षा की तिथि तय कर दी है। 31 जुलाई को होने वाली लिखित परीक्षा में लगभग 43 हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र में गलतियां सुधार करने का मौका दिया है। 

विज्ञापन


चयन आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि पुलिस दूरसंचार में मुख्य आरक्षी पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को त्रुटियां सुधारने का अंतिम मौका दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी ने आवेदन पत्र में गलत जानकारी भरी है तो वे 14 जुलाई तक सुधार सकते हैं। उन्होंने कहा कि 31 जुलाई के लिए मुख्य आरक्षी के लिए 272 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की जाएगी। लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें...शुरुआती दौर में ही हांफने लगा रोपवे: 25 मिनट तक हवा में ही अटकी रहीं लोगों की सांसे, तस्वीरों में देखें आफत के वो पल

आयोग के अनुसार मुख्य आरक्षी पदों के लिए लगभग 43 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आवेदन पत्र में त्रुटियों में सुधार के बाद आयोग की ओर से परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आयोग की वेबसाइट पर ओटीआर लॉगिन कर अभ्यर्थी आवेदन पत्र में त्रुटियों को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए 30 रुपये शुल्क भी देना होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें