फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री आवास के किराए मामले को लेकर पूर्व सीएम कोश्यारी और बहुगुणा पहुंचे हाईकोर्ट  

Thu, 13 Jun 2019 08:36 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्रियों से छह माह में बाजार दर से बकाया किराया जमा कराने के हाईकोर्ट के आदेश को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी और विजय बहुगुणा ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है।

विज्ञापन


याचिकाकर्ताओं का कहना है कि सरकार ने किराया तय करने से पहले उन्हें नोटिस नहीं दिया। इस मामले में मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन की खंडपीठ बृहस्पतिवार को सुनवाई कर सकती है।

हाईकोर्ट ने देहरादून की संस्था रूलक की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए पूर्व में प्रदेश के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों से छह माह के अंदर बाजार दर से बकाया किराया जमा कराने का आदेश पारित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोर्ट ने सरकार को चार माह के भीतर बिजली, पानी, गनर, टेलीफोन, पेट्रोल सहित अन्य सभी खर्चों की गणना करके चार माह के भीतर वसूलने के भी आदेश दिए थे। कोर्ट ने दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के मामले में कहा था कि सरकार चाहे तो उनकी संपत्ति से किराया वसूल कर सकती है।

सरकार ने पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों पर 2.85 करोड़ रुपए की राशि बकाया होने की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की थी। सरकार ने बताया था की पूर्व सीएम निशंक पर 40.95 लाख, बीसी खंडूरी पर 46.59 लाख, विजय बहुगुणा पर 37.50 लाख, भगत सिंह कोश्यारी पर 47.57 लाख, एनडी तिवारी पर 1.13 करोड़ रुपये की राशि बकाया है। याची का कहना था कि प्रदेश में पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकार ने नियमविरुद्ध सुविधाएं दी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें