फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी बदल रहे डेरा, जयपुर में गुजारा दिन, रात दिल्ली

Wed, 23 Mar 2016 02:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरक स‌िंह रावत - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
उत्तराखंड की हरीश रावत सरकार में अविश्वास व्यक्त करने वाले कांग्रेस के बागी विधायकों ने मंगलवार को इधर-उधर होते रहे। बागी विधायकों ने मंगलवार का दिन जयपुर में गुजारा। भाजपा नेताओं की देखरेख में वे आमेर के मोती फार्म हाउस में दिन भर रहे। रात को फिर जयपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


इस दौरान निवर्तमान कृषि मंत्री हरक सिंह रावत किसी के सामने नहीं आए। मीडियाकर्मियों से बातचीत से परहेज किया। कांग्रेस विधायकों का दावा है कि विधायक गणेश जोशी के जेल से छूटने के बाद अब सरकार बहुमत साबित नहीं कर पाएगी।

कांग्रेस के बागी विधायक भाजपा नेताओं की देखरेख में मंगलवार सुबह जयपुर पहुंच गए थे। उनका यहां आना गोपनीय रहे, इसके लिए उन्हें जयपुर शहर से दूर आमेर के मोती फार्म हाउस पर रुकाया गया था। यह फार्म हाउस एक भाजपा नेता का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायकों के साथ नहीं नजर आए हरक सिंह रावत

हरक स‌िंह रावत - फोटो : AmarUjala
इस दौरान पूरा एहतियात बरता जाता रहा कि मामला मीडिया तक न पहुंचने पाए। कुछ मीडियाकर्मी पहुंचे तो उनसे मिलने से मना कर दिया गया। मोती फार्म हाउस में ठहरने के दौरान बाकी विधायक तो दिखे लेकिन हरक सिंह रावत किसी के सामने नहीं आए।

कांग्रेस विधायकों की देखरेख की जिम्मेदारी राजस्थान भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री सतीश पूनिया को सौंपी गई थी। फार्म हाउस पर दिन भर रहने के बाद रात करीब 9 बजे कांग्रेस विधायकों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

विधायक उमेश शर्मा काऊ ने बताया कि गणेश जोशी के जेल से छूटने के बाद उनकी संख्या 36 हो गई है। अब रावत सरकार का हटना तय है। जसपुर विधायक शैलेंद्र मोहन सिंघल ने कहा कि सारे विधायक एकजुट हैं। उनके टूटने की अफवाह उड़ाई जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें