फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड लोन पर आरबीआई की सख्ती, निर्देश जारी

Wed, 09 Apr 2014 07:24 PM IST
प्रवेश कुमारी/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वेलर्स को गोल्ड (मेटल) लोन लेने में दिक्कत पेश आ सकती है। रिजर्व बैंक आफ इंडिया (आरबीआई) ने गारंटी देने वाले बैंक के साथ ही लोन देने वाले बैंक को भी लोन से पहले ज्वेलर्स का ट्रैक रिकॉर्ड जांचने के निर्देश दिए हैं। कई ज्वेलर्स के लोन के संबंध में फ्राड सामने आने का उसने हवाला दिया है।
विज्ञापन


आरबीआई ने केवल उन्हीं ज्वेलर्स को लोन देने की सिफारिश की है, जो ज्वेलरी मैन्युफैक्चरिंग के काम से जुड़े हैं। गोल्ड बिक्री करने वालों पर निगाह रखे जाने के निर्देश दिए हैं।

इसी दो अप्रैल को बैंक के चीफ जनरल मैनेजर (सीजीएम) राजेश वर्मा की तरफ इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

स्टॉक का हो निरीक्षण
इसमें यह भी कहा गया है कि समय-समय पर ज्वेलर्स के स्टॉक का निरीक्षण किया जाए। गोल्ड स्टॉक का क्वालिटी चेक हो, इसके साथ ही इंश्योरेंस कवर का वेरीफिकेशन भी किया जाए ताकि स्कीम का दुरुपयोग न होने पाए। यह कार्य उसने रुटीन बेसिस पर किए जाने की नसीहत दी है।
विज्ञापन


इनका कहना है
यह प्रक्रिया बिल्कुल सही है। ज्वेलर्स/मैन्युफैक्चरर को गोल्ड मेटल लोन दिए जानेेे से पहले सभी तरह की तसल्ली कर ली जानी चाहिए। हालांकि दून में इस तरह के फ्राड का मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

-प्रवीण जैन, अध्यक्ष, सराफा मंडल, देहरादून
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें