फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 80138 अपात्र परिवारों के रद्द किए राशन कार्ड, पात्र को दिया लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्राथमिक परिवार योजना से 145612 परिवारों को राज्य खाद्य योजना में किया शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भराड़ीसैंण। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा, प्रदेश भर में विशेष अभियान चला कर 80138 अपात्र परिवारों के राशन कार्ड रद्द कर उनकी जगह पात्र परिवारों को लाभ दिया गया। 145612 परिवारों को प्राथमिक परिवार योजना से राज्य खाद्य योजना में शामिल किया गया। प्रदेश में अंत्योदय व बीपीएल राशन कार्ड का लाभ लेने वाले अपात्र परिवारों के खिलाफ विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है।
बुधवार को सदन में विधायक महेश जीना, सुमित हृदयेश के सवालों के जवाब में मंत्री रेखा आर्या ने कहा, अपात्र को ना और पात्र हां अभियान में अंत्योदय के 6723, प्राथमिक परिवार के 50,513, राज्य खाद्य योजना के 22902 राशन निरस्त किए गए। बीते चार वर्षों में अंत्योदय के 856, प्राथमिक परिवार के 4182 व राज्य खाद्य योजना में 31935 परिवारों के राशन कार्ड बनाए गए। उन्होंने कहा, चार हजार रुपये प्रति माह से कम आय वाले परिवारों को अंत्योदय, 15 हजार आय वाले परिवार को प्राथमिक परिवार व पांच लाख रुपये वार्षिक आय वाले परिवार को राज्य खाद्य योजना के तहत राशन कार्ड बनाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......
अपात्र लोगों को प्रदेश भर में सरकार सर्वे कराए
कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने सवाल किया कि प्रदेश में आज पर पात्र लोगों के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं। जिस कारण लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाने में दिक्कतें आ रही है। सरकार अपात्र लोगों को चिह्नित करने के लिए प्रदेश में सर्वे कराए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें