देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) से आज लोक भवन में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल हरपाल सिंह ने शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर विशेष चर्चा की। वार्ता में दुर्गम इलाकों में सड़कों के जाल को और अधिक सुदृढ़ बनाने, सीमावर्ती क्षेत्रों में आवाजाही को सुगम और तेज करने के प्रयासों पर मंथन। राज्यपाल ने सीमांत क्षेत्रों के विकास में बीआरओ की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। ब्यूरो