फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े तीन साल की मासूम से रेप, बच्ची की आपबीती सुनकर फट गया माँ का कलेजा

Sat, 08 Jul 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दिनेशपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ 20 वर्षीय युवक ने पहले दुष्कर्म क‌िया। इसके बाद वह उसे घर छोड़कर भाग गया। लेक‌‌िन बदहवास हालत में बच्ची को देखकर जब मां ने पूछा तो उसने सारी हकीकत बता दी। बच्ची के मुंह से दर‌िंदगी की दास्तां सुनकर मां का कलेजा फट गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आरोपी के परिजनों ने पीड़ित परिवार को धमकी देने के साथ रुपये का लालच देकर पुलिस में शिकायत करने से रोका। जानकारी मिलने पर ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग को लेकर थाने में हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने शनिवार को पीड़ित बच्ची का जिला अस्पताल में मेडिकल भी कराया है।
Trending Videos
विज्ञापन

बहला फुसलाकर ले गया था घर

थाना प्रभारी डीआर वर्मा ने बताया कि यहां के एक गांव की महिला ने तहरीर देकर कहा कि सुशांत सरदार नाम का युवक पांच जुलाई को उसकी साढ़े तीन साल की बच्ची को बहला फुसलाकर अपने घर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। घर लौटने पर दर्द से तड़प रही बेटी से जब उसने कारण पूछा तो बेटी ने उसके साथ हुई घटना के बारे में सब कुछ बता दिया।

आरोप है कि आरोपी व उसके परिजनों ने पुलिस को शिकायत न करने की धमकी दी और रुपये का लालच देकर मामले को पंचायत में निपटाने की बात कही। शुक्रवार की रात जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तो पूर्व प्रधान प्रमिला ढाली के नेतृत्व में देर रात लोग थाने जा धमके और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 5/6 पॉक्सो अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें