रुड़की में मंगलौर में सात साल की बच्ची के साथ दुराचार की कोशिश की मामला सामने आया है। घटना मंगलवार दोपहर की है। इस बाबत बच्ची की मां द्वारा बुधवार को पुलिस में तहरीर दी गई।
पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़ित बच्ची की मां ने बताया कि बच्ची क्षेत्र के एक प्राइमरी कोएड स्कूल में कक्षा पांच में पढ़ती है। आरोप है कि स्कूल में साथ पढ़ने वाले दूसरे बच्चे ने बुधवार को टॉफी बिस्कुट का लालच देकर टॉयलेट में उसके साथ दुराचार करने की कोशिश की।
घर आकर यह बात बच्ची ने अपनी मां को बताई, जिसके बाद वह आरोपी छात्र के घर गई। जहां दूसरे पक्ष के लोगों उन्हें मुंह बंद रखने को कहा और ऐसा न करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इतना नहीं घर आकर आरोपी छात्र के परिजनों ने पीड़ित बच्ची की मां के साथ मारपीट भी की।
बुधवार को पीड़ित बच्ची की मां ने पुलिस में तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस बच्ची के साथ स्कूल गई और पूछताछ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।