फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही के लिए आरोपी को रेप पीड़िता की तलाश

Mon, 16 Feb 2015 01:05 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
दुराचार पीड़िता ने जिस पर आरोप लगाया, अब वही उसे तलाश रहा है। मामले में एक अन्य पक्ष पर भी आरोप है।
विज्ञापन


पहले पक्ष का कहना है कि दूसरा पक्ष उन्हें फंसाना चाहता है। इसीलिए गवाही से पहले युवती को बंधक बना लिया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। लुधियाना निवासी अभिनव प्रशांत ने बताया कि वर्ष 2009 में उनके रिश्तेदार पर पंजाब की ही एक युवती ने दुराचार का आरोप लगाया था।

मामला देहरादून शहर कोतवाली में दर्ज हुआ था, क्योंकि युवती ने यहीं घटनास्थल बताया था। बाद में युवती ने पुलिस जांच में कहा कि उसने दबाव में यह आरोप लगाया। इसके बाद उसने लुधियाना के ही कुछ अन्य लोगों पर दुराचार का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


प्रशांत का कहना है कि झूठे आरोप के कारण परिचित परेशान हैं, जबकि युवती लंबे समय से कोर्ट में पेश नहीं हो रही। बताया कि एक वर्ष पूर्व दूसरे पक्ष ने युवती की ओर से एक समझौता पत्र अदालत में दिया, जिसमें उस पक्ष से मुकदमा वापस लेने की बात लिखी थी। लेकिन युवती के न आने से वह भी मंजूर नहीं हुआ।

प्रशांत का आरोप है कि अब दूसरा पक्ष युवती को दून नहीं आने दे रहा, जबकि वह मामले में स्थिति स्पष्ट करना चाहते हैं। कोतवाली पुलिस ने लुधियाना निवासी डॉ. सुमित शौकत, जेआर शौकत, कमल साहनी, अमित शौकत और एक महिला पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी एसएस बिष्ट ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सगाई के बाद दुराचार किया, छोड़ दिया

सगाई के बाद एक फौजी तीन साल तक मंगेतर से दुराचार करता रहा। टालते रहने के बाद उसने दूसरी युवती से शादी कर ली। धोखे की जानकारी मिलते ही युवती ने फौजी और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

रविवार को पुलिस को दी तहरीर में एक युवती ने बताया कि उसकी सगाई नौ मार्च 2012 को देहरादून जिले के विकासनगर निवासी अनिल थापा से हुई। अनिल सेना में जवान है और अभी दिल्ली में तैनात है। आरोप है कि सगाई के बाद ससुराली अकसर सामान और पैसों की मांग करते रहे।

मांग पूरी न होने पर तीन साल तक शादी टाली जाती रही। इस बीच अनिल ने कई बार उससे दुराचार किया। हाल में किसी परिचित ने युवती के परिवार को बताया कि अनिल शादी कर चुका है और पत्नी संग दिल्ली में रह रहा है।

आरोप है कि अनिल के परिजनों से बात की तो उन्होंने पीड़िता की एक नहीं सुनी। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें