ट्रिपल इंजिन सरकार अदालत की कार्रवाई तेज कराए : प्रताप
कांग्रेस नेता धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि भारत की न्याय प्रक्रिया इतनी ढीली है कि उसमें न्याय मिलने में देर हो जाती है। यही नहीं कई बार निर्दोष लोग भी मुकदमा झेलते रहते हैं। उन्होंने कहा कि जैसा भी है इस फैसले से लोगों का न्यायपालिका में विश्वास बढ़ा है लेकिन जो लोग इस दुखद कांड में मारे गए उन पर गोलियां चलाने वालों को भी सजा मिलनी चाहिए इसका अभी भी उत्तराखंड के लोगों को इंतजार रहेगा। उन्होंने ट्रिपल इंजन का दावा करने वाली भारत सरकार उत्तराखंड सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार के नेताओं से इन दोषियों को भी सजा दिलाए जाने हेतु अदालत की कार्रवाई तेज करने की मांग करते हुए देश के कानून में आमूल चूल परिवर्तन करे। ताकि, लोगों को न्याय जल्द मिल सके।
देर से मिला न्याय न्याय नहीं होता : जुगरान
आंदोलनकारी व भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि देर से मिला न्याय न्याय की श्रेणी में नहीं आता है। मैं इस घटना का प्रत्यक्षदर्शी रहा हूं। मेरे साथ उस वक्त जो उम्रदराज पीड़ित लोग थे उनमें से बहुत से लोग अब इस दुनिया में नहीं हैं। मैंने इस मामले को 2018 में उच्च न्यायालय इलाहाबाद में उठाया था। उस वक्त मैंने मांग की थी कि इस मुकदमे की कार्यवाही को तेज किया जाए। उनकी अपील पर हाईकोर्ट ने भी मुजफ्फरनगर कोर्ट से सारे दस्तावेज तलब किए थे।