फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'समय-समय पर मोदी को सतर्क करता रहूंगा'

Wed, 28 May 2014 04:35 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होने और नाराज होने के कयासों के बीच मंगलवार को देर रात बाबा रामदेव ने चुप्पी तोड़ी।
विज्ञापन


शपथ ग्रहण समारोह में न जाने पर उठे सवाल पर बाबा ने सफाई देते हुए शपथग्रहण में न जाने पर अपना बचाव किया।

उन्होंने कहा कि मोदी का शपथग्रहण एक राजनीतिक समारोह था, जबकि मैं गैर राजनीतिक व्यक्ति हूं।

एसआईटी बनाने का किया स्वागत

बाबा ने काले धन की बाबत एसआईटी बनाने का स्वागत किया उन्होंने कहा कि मैं नरेंद्र मोदी को न्याय पूर्ण शासन के लिए समय-समय पर सतर्क करता रहूंगा।

उन्होंने कहा कि मैंने कालेधन को लेकर पूरे देश में जनजागरण अभियान चलाया था।

बाबा ने काले धन के मामले में लोगों को जागरुक करने का श्रेय खुद को देते हुए कहा क‌ि मैने आम आदमी तक ये बात पहुंचा दी थी क‌ि काला धन क्या है।
विज्ञापन

बोले, टॉप ल‌िस्ट में था कालाधन मुद्दा

उन्होने कहा कि तीन तरह के लोगों का काला धन जमा है नंबर एक भ्रष्ट अफसर भ्रष्ट राजनेता नंबर तीन भ्रष्ट पूंजीवादी।

हमारे मुद्दे को भाजपा ने घोषणापत्र में शामिल किया था जिन मुद्दों पर हमने नरेंद्र मोदी को समर्थन दिया था उनमें कालेधन की वापसी सबसे ऊपर थी।

एक तरह से बाबा ने बताया क‌ि अब मोदी ने कालेधन पर एसआईटी बनाकर उनके ही प्लान को आगे बढ़ाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें