ऑनलाइन धोखाधड़ी कर सकते हैं साइबर ठग
पुलिस ने भी अपील की है कि अगर आपके पास राम मंदिर को लेकर कोई मैसेज आए तो और चंदा लेने से लेकर वीआईपी पास दिलाने, प्रसाद के लिए धन लेने की बात कहीं जाए तो उस पर ध्यान न दें। क्योंकि ये साइबर ठगों की साजिश है। ऐसा करके वह आपके साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी कर सकते हैं।
इस पर दें ध्यान
- राम मंदिर अयोध्या के नाम पर ऑनलाइन चंदा मांगे तो ध्यान न दें।
- अनजान नंबर से व्हाट्सएप पर आए मैसेज का बिना सत्यापन के रिप्लाई न करें।
- सत्यापन किए बिना किसी को भी ऑनलाइन चंदा न दें।
- अगर साइबर ठगी का शिकार हो भी जाएं तो तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज करें।
ये भी पढ़ें...Ram Mandir: हरिद्वार में भव्य दीपोत्सव की तैयारी, सीएम धामी हरकी पैड़ी पर करेंगे दीपदान
साइबर ठगी से बचाव के लिए सबसे बड़ा उपाय सावधानी है। ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए सावधानी बरतने के साथ ही जागरूक होना बेहद जरूरी है। पुलिस लगातार सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से लोगों को सचेत कर रही है। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी हरिद्वार