फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 को पूरा हो रहा डॉ. पॉल का कार्यकाल, राम नाईक हो सकते हैं उत्तराखंड के कार्यवाहक राज्यपाल

Sun, 08 Jul 2018 05:45 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक उत्तराखंड के कार्यवाहक राज्यपाल हो सकते हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल केके पाल का कार्यकाल आठ जुलाई को पूरा हो रहा है। वर्तमान राज्यपाल को एक्सटेंशन मिलेगा या कोई नई शख्सियत उत्तराखंड के महामहिम का पदभार संभालेगी, इस पड़ताल में यह संकेत मिले हैं। 

विज्ञापन


अचानक कोई परिवर्तन न हुआ तो मंगलवार तक कार्यवाहक राज्यपाल शपथ ले सकते हैं। भाजपा केंद्रीय नेतृत्व से जुड़े उच्च पदस्थ सूत्रों ने इस जानकारी की पुुष्टि की है।

साथ ही यह भी दावा किया है कि देर रात अथवा रविवार तक गृह मंत्रालय से इस बाबत आदेश उत्तराखंड शासन तक पहुंच जाएगा। हालांकि स्थानीय स्तर पर इस सूचना की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी, 2015 को उत्तराखंड के छठे राज्यपाल के रूप में ली थी शपथ

Governor kk paul
राम नाईक उत्तर प्रदेश के 28वें राज्यपाल हैं। उन्हें जुलाई, 2014 में यूपी का राज्यपाल बनाया गया था। महामहिम डॉ. कृष्ण कांत पॉल उत्तराखंड के राज्यपाल बने रहेंगे या फिर प्रदेश से रुखसत होंगे, पिछले एक पखवाड़े से यह सवाल सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

राज्यपाल की भूमिका में उनका पांच साल का कार्यकाल आठ जुलाई को पूरा हो जाएगा। मेघालय के राज्यपाल के तौर पर उनकी नियुक्ति के आदेश एक जुलाई, 2013 को हुए थे।

पिछले करीब पांच साल के दौरान वे पहले नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम के राज्यपाल रहे और फिर उन्हें उत्तराखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई । उन्होंने जनवरी, 2015 को उत्तराखंड के छठे राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी। उत्तराखंड के राज्यपाल के तौर पर उनके कार्यकाल के अभी तीन साल पांच महीने पूरे हुए हैं। 

अब तक ये रहे हैं राज्यपाल
राज्यपाल डॉ. केके पॉल से पहले डॉ. अजीज कुरैशी, मार्गेट आल्वा, बीएल जोशी, सुदर्शन अग्रवाल और सुरजीत सिंह बरनाला उत्तराखंड के राज्यपाल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें