फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: पीएम मोदी ने जुबिन नौटियाल के ' मेरे घर राम आए हैं' भजन को सराहा, एक्स पर पोस्ट कर कही ये बात

Fri, 05 Jan 2024 04:40 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, चकराता (विकासनगर)

सार

Ram Mandir News: जुबिन नौटियाल जौनसार बावर के चकराता तहसील क्षेत्र के क्यारी गांव के निवासी हैं। उनका यह भजन आज कल सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। 
विज्ञापन
जुबिन नौटियाल और पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड में जौनसार बावर के रहने वाले बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल का 'मेरे घर राम आए हैं' भजन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर विडियो शेयर करते हुए जुबिन नौटियाल और पूरी टीम को बधाई दी।

विज्ञापन


एक्स पर किए गए ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि 'भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर अयोध्या के साथ-साथ पूरा देश राम मय हो गया है। राम लला की भक्ति से ओत-प्रोत जुबिन नौटियाल जी, पायल देव जी और मनोज मुंतशिर जी का यह स्वागत भजन दिल को छू लेने वाला है।'


यह भी पढ़ें... रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले जानें राम मंदिर के बारे में अद्भुत और रोचक बातें

विज्ञापन
Trending Videos

वहीं, जुबिन नौटियाल ने प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए एक्स पर लिखा कि देश की महान जनता के प्रति आपके अथाह प्रेम व श्री राम के प्रति आपकी अटूट आस्था से प्रेरित होकर आज देश का हर वर्ग भक्ति से जुड़ रहा है। उन्होंने लिखा मुझे भी इसका एक हिस्सा बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है! फलस्वरुप मेरा यह गीत ' मेरे घर राम आए हैं' आप व संपूर्ण देशवासियों को समर्पित है। आपके स्नेह पूर्ण प्रेरणा भरे संदेश के लिए मैं आभारी हूं। 

जुबिन नौटियाल के पिता भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रामशरण नौटियाल ने कहा कि यह उनके परिवार के लिए बड़े गौरव का क्षण है कि प्रधानमंत्री ने उनके बेटे के श्री राम भजन की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह गीत राम भक्तों का एंथम बन गया है। कहा कि प्रधानमंत्री के साथ देश की जनता का भी प्यार इस मधुर भजन को मिल रहा है। पूरा परिवार बेटे की इस उपलब्धि से बेहद खुश है।
विज्ञापन

यूट्यूब पर 11 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके

बता दे कि जुबिन नौटियाल जौनसार बावर के चकराता तहसील क्षेत्र के क्यारी गांव के निवासी हैं। उनके द्वारा गाए भजन ' मेरे घर राम आए हैं ' को यूट्यूब पर अब तक 11 करोड़ 2 लाख 2330 लोग देख चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें