भाई को बांधी जाने वाली राखी के साथ अगर सजाई गई थाली भी बेहद आकर्षक हो तो होगा ना कुछ खास।
बहनों को बेहद भा रही हैं थालियां
यही नहीं अगर आप कहीं दूर अपने भाई के पास आकर्षक पोटली वाली थाली में मिठाई, चॉकलेट और राखियां पैक कर ले जाएं तो फिर क्या कहने। बाजार में आई यह थालियां बहनों को बेहद भा रही हैं।
राखी के साथ ही भाई के लिए सजाई जाने वाली थाली पर भी बहने पूरी नजर रखे हुए हैं। वह चाहती हैं कि सब कुछ एकदम अलग हो, बिल्कुल खास। यही वजह है कि इन थालियों को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
आर्चीज गैलरी के अक्षित चावला ने बताया कि यह थालियां हैंडमेड हैं। जो डेकोरेटिव तरीके से तैयार की गई है। बताया कि राखी के साथ ही यह थाली भी बहनें भाई को गिफ्ट देने के लिए ले रही हैं।
यानी पहले इसमें राखी सजाकर ले जाई जाएगी और फिर यह थाली भी भाई को गिफ्ट में मिल जाएगी।
कुछ खास आइटम
पोटली वाली थाली - 350 रुपए
हार्ट शेप थाली - 400 रुपए
गोल्ड प्लेटेड थाली - 400 रुपए
रोज डिजाइन थाली - 500 रुपए
कैंडल थाली - 299 रुपए
स्टील हैंडवर्क थाली - 999 रुपए
कार्ड विद राखी भी खास
रक्षाबंधन के लिए बाजार में आए ग्रीटिंग कार्ड के साथ ही राखी भी लगी हुई है। राखी लगे हुए यह कार्ड अलग ही एहसास करा रहे हैं और देखने में भी बेहद सुंदर लग रहे हैं। इन कार्डों की कीमत 50 से 250 रुपए तक है।