घोड़ा प्रकरण को याद कर भावुक हुए जोशी
समारोह में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी घोड़ा प्रकरण को याद कर भावुक हुए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने झूठे प्रकरण में उन्हें यह सोचकर जेल भिजवाया कि इससे उनकी छवि धूमिल होगी लेकिन बहनों के आशीर्वाद से चुनाव में वह और अधिक मतों से जीते।
पुख्ता नहीं थे इंतजाम, लगा जाम
गढ़ी कैंट में आयोजित रक्षाबंधन समारोह में बड़ी संख्या में महिलाओं के पहुंचने से व्यवस्थाएं चरमरा गई। पुख्ता इंतजाम न होने से क्षेत्र में जाम की स्थिति बनी।