फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: पुलिस और एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, जंगल के बीच घर में अवैध कैसीनो पकड़ा, 12 लोग गिरफ्तार

Sun, 03 Aug 2025 06:05 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे पहली बार देहरादून आए हैं। उनको कैसीनो में जुआ खेलने का शौक है, जिसके लिए वे अलग- अलग राज्यों में जाते हैं।
विज्ञापन
अवैध कैसीनो पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 प्रेमनगर पुलिस और एसटीएफ ने शनिवार देर रात प्रेमनगर के जंगल में बने एक मकान में चल रहे कैसीनो के खेल में जीत-हार की बाजी लगाते 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कई लोग हरियाणा और दिल्ली के रहने वाले हैं। मौके से पुलिस टीम ने 1900 कैसीनो कॉइन और 89 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पुलिस और एसटीएफ को सूचना मिली थी कि प्रेमनगर के सलियावाला स्थित जंगल में बने एक मकान में अवैध गतिविधियां होती हैं। यहां पर अक्सर कई गाड़ियों को खड़ा देखा जाता है। इस आधार पर पुलिस ने जांच की और शनिवार देर रात मकान पर दबिश दी गई। यहां कुल 12 लोग मौजूद थे। ये सभी कैसीनो खेल रहे थे। इन लोगों ने पुलिस को बताया कि यह मकान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी शशांक गुप्ता का है।

Uttarakhand: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IAS और 2 PCS समेत कई अधिकारियों के तबादले, देखें सूची
विज्ञापन


यहां पर कैसीनो के लिए अलग-अलग राज्यों के लोगों को बुलाया गया है। पूछताछ में पता चला कि मौके से पकड़े गए लोग पहली बार देहरादून आए हैं। ये सभी एक अन्य व्यक्ति विक्रम शाह के संपर्क में थे। उसी ने यहां पर कैसीनो खेलने की योजना बनाई थी। पुलिस टीम विक्रम शाह की तलाश कर रही है।



ये हुए गिरफ्तार
- शशांक गुप्ता निवासी सेक्टर 42, गुसात लोक, गुरुग्राम, हरियाणा
- निखिल निवासी मंगोलपुरी, दिल्ली नॉर्थ वेस्ट, राजपार्क, दिल्ली
- गौरव मग्गो निवासी शारदापुरी, रमेश नगर, कीर्तिनगर, नई दिल्ली
- हिमांशु अरोड़ा निवासी अशोक नगर, हरिनगर, नई दिल्ली
- उमेश रावत निवासी ओम एन्क्लेव, श्यामपुर, प्रेमनगर, देहरादून
- चंद्रशेखर निवासी हनुमंत धाम रोड, विकासनगर, देहरादून
- जतिन राणा निवासी ग्राम कांडा, बिरनाड, त्यूणी, देहरादून
- मनोहर सिंह चौहान निवासी सारनी, त्यूणी, देहरादून
- चरण सिंह चौहान निवासी छजाड़ भटारा, त्यूणी, देहरादून
- विनोद निवासी पुरोला, उत्तरकाशी
- जीवन शर्मा निवासी गांधी रोड, देहरादून
- केशव उर्फ बबलू सिंह धामी निवासी महाकाली, नेपाल

विज्ञापन

जीत-हार की रकम का हिसाब लगाने वाला अलग आदमी
जुआ खेलने आए लोगों ने पुलिस को बताया कि ये सभी मौके पर पैसों का लेनदेन नहीं करते हैं। इसके हिसाब के लिए एक अलग आदमी है। कैसीनो में जीतने के बाद उस व्यक्ति से रकम बाहर ली जाती है। एसएसपी ने बताया कि रकम का हिसाब रखने वाले व्यक्ति की तलाश भी की जा रही है। यह व्यक्ति विक्रम शाह का साथी बताया जा रहा है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश देना शुरू कर दिया है।

पहले भी पकड़ा गया कैसीनो
यह पहली बार नहीं जब देहरादून के जंगलों में कैसीनो का खेल पकड़ा गया है। इससे पहले जून 2022 में सहसपुर के होर्रावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट में कैसीनो का खेल पकड़ा गया था। यहां से पुलिस और एसटीएफ की टीम ने कुल 25 लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक नेता का नाम भी सामने आया था। उस वक्त भी कैसीनो के खेल में हरियाणा और दिल्ली से आए लोग पकड़े गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें