फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के तीनों सेनाध्यक्षों से मिलेगी भाई को गुलदार से बचाने वाली बहादुर बिटिया राखी

Mon, 23 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • दिल्ली जाएगी पौड़ी के देवगुंडई गांव की बिटिया राखी, मिलेगा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार
     
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयनित पौड़ी प्राथमिक विद्यालय देवकुंडई की छात्रा नए साल में तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्षों से मिलेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से भी उसकी मुलाकात होगी। राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए चयन होने के बाद बच्ची को दिल्ली भेजने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव कमलेश्वर प्रसाद भट्ट के मुताबिक भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से बहादुर बच्ची की ड्रेस की नाप और उसके साथ जाने वाले अभिभावकों के बारे में जानकारी मांगी गई है।

विज्ञापन

जनवरी के दूसरे सप्ताह में दिल्ली जाएगी

राखी जनवरी के दूसरे सप्ताह में दिल्ली जाएगी। वहां उसकी मुलाकात राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और तीनों सेनाओं के सेनाध्यक्षों से कराई जाएगी। राखी के रहने खाने की समस्त व्यवस्थाएं भारतीय बाल कल्याण परिषद की ओर से की जाएगी।

गुलदार से बचाई थी भाई की जान
अपनी जान की परवाह किए बिना पौड़ी जिले के ग्राम देवकुंडई निवासी राखी ने गुलदार के हमले से अपने छोटे भाई की जान बचाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें