फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: काशीपुर पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, कहा- राज्य के हजारों किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस ले सरकार

Tue, 07 Dec 2021 09:40 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal संवाद न्यूज एजेंसी, काशीपुर

सार

राकेश टिकैत ने कहा कि प्रदेश के हजारों किसानों के ऊपर मुकदमे दर्ज हैं जो अभी वापस नहीं हुए हैं। अगर कोई किसान ट्रैक्टर लेकर आंदोलन में पहुंच गया था तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया।
विज्ञापन
राकेश टिकैत, किसान नेता - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि उत्तराखंड के हजारों किसानों पर दर्ज झूठे मुकदमे जब तक वापस नहीं होंगे किसान बॉर्डर से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को एमएसपी पर कानून, शहीद किसानों को मुआवजा, टेनी पर कार्रवाई सहित किसानों की अन्य मांगें माननी होंगी। सरकार को टेबल पर बैठकर किसानों से बात करनी चाहिए।

क्या सड़क पर ट्रैक्टर चलाना भी अपराध है

राकेश टिकैत मंगलवार दोपहर 12 बजे जसपुर मार्ग स्थित एक रिसॉर्ट में चल रहे शादी समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे। उन्होंने पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि सरकार के कृषि कानून वापस लेने की बात उन्हें मीडिया से पता चली है। प्रदेश के हजारों किसानों के ऊपर मुकदमे दर्ज हैं जो अभी वापस नहीं हुए हैं। अगर कोई किसान ट्रैक्टर लेकर आंदोलन में पहुंच गया तो उसके खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर दिया गया। उन्होंने पूछा क्या सड़क पर ट्रैक्टर चलाना भी अपराध है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भारतीय किसान यूनियन से कोई उम्मीदवार नहीं होगा, न ही अभी तक किसी राजनीतिक पार्टी का समर्थन करने का निर्णय संयुक्त किसान मोर्चा ने लिया है। 

विज्ञापन


बाजपुर में पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के साथ हुई घटना के संबंध में उन्होंने इस मामले में किसी राजनीतिक संगठन के शामिल होने की बात से अनभिज्ञता जताई। बता दें कि जसपुर रोड स्थित एक रिसॉर्ट में मंगलवार को मुख्त्यार सिंह निवासी अफजलगढ़ जिला बिजनौर की पुत्री व गुरदीप सिंह निवासी पीरूमदारा रामनगर के पुत्र की शादी थी। इसी शादी समारोह में हिस्सा लेने राकेश टिकैत काशीपुर पहुंचे थे।

दिल्ली बॉर्डर पर लगातार आते-जाते रहें किसान : टिकैत

जसपुर क्षेत्र के किसान दिल्ली बॉर्डर को अभी खाली नहीं छोड़े। बॉर्डर पर आवाजाही करते रहें। तीनों कानून सरकार ने वापस लिए हैं। अभी किसानों का आंदोलन अन्य मांगों के लिए है। जब तक एमएसपी गारंटी नहीं मिल जाती किसान बॉर्डर से वापस नहीं आएंगे। बाजपुर से दिल्ली जाते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने यह कहा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें