फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajya Sabha Elections: उत्तराखंड राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, 31 मई तक कर सकेंगे नामांकन

Mon, 23 May 2022 08:32 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एक जून को नामांकनों की जांच होगी। तीन जून को नाम वापसी होगी। इसके बाद 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी। 13 जून तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
राज्यसभा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई है। मंगलवार से 31 मई तक चुनाव के लिए नामांकन किया जा सकेगा। राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा का कार्यकाल चार जुलाई को पूरा होने के चलते प्रदेश में एक राज्यसभा सीट खाली हो रही है। इस सीट पर मतदान के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन


इसके तहत 31 मई तक नामांकन हो सकेंगे। एक जून को नामांकनों की जांच होगी। तीन जून को नाम वापसी होगी। इसके बाद 10 जून को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा और इसी दिन शाम पांच बजे से मतगणना होगी। 13 जून तक मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

ये भी पढ़ें...Kedarnath Yatra: आफत बनकर आया मौसम, प्रशासन ने जारी किया ये अलर्ट, तस्वीरों में देंखे ऐसे फंसे हैं दस हजार यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को अपने आपराधिक पूर्ववृत्ति (अगर कोई हो) की सूचना इलेक्ट्रॉनिक या प्रिंट मीडिया में तीन बार प्रकाशित करनी होगी। इसके लिए दिन निर्धारित हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें