पुलिस के पास पहुंचा और नौकरी लगवाने के लिए कहा
इस बीच उसने नौकरी की तलाश की। करीब 15 दिन पहले वह फिर से पुलिस के पास पहुंचा और नौकरी लगवाने के लिए कहा। पुलिस ने आश्वासन दिया, तो वहां से चला गया। इस बीच गत 21 नवंबर को वह अपने कथित परिवार से यह कहकर निकल गया कि वह नौकरी की तलाश में जा रहा है।
इसके बाद गाजियाबाद के थाना खोड़ा जा पहुंचा। यहां कई परिवार उसे देखने को आए। इनमें से एक ने उसे अपना बेटा होने की बात कही। पता चला कि वह 1993 में अपने घर से गया था। परिवार के साथ रह ही रहा था कि इसी बीच खोड़ा पुलिस को उसकी देहरादून की कहानी के बारे में पता चला। अब पुलिस उसे अपने साथ थाने ले गई।
देहरादून पुलिस भी कर रही जांच
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि राजू के गाजियाबाद जाने का पता चला है। गाजियाबाद पुलिस ने संपर्क किया था। वहां जांच-पड़ताल चल रही है। इस संबंध में दून पुलिस भी पड़ताल कर रही है। इसके लिए लगातार गाजियाबाद पुलिस के संपर्क में है।
देहरादून के परिवार से पुलिस ने ली तहरीर, कराया जाएगा डीएनए टेस्ट
राजधानी पुलिस राजू का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए फिलहाल देहरादून के परिवार से शिकायत ले ली गई है। इस पर अगली कार्रवाई करते हुए डीएनए की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गाजियाबाद पुलिस से लगातार संपर्क किया जा रहा है। इस मामले में पटेलनगर पुलिस को कपिल देव के घर भेजा गया था। वहां से तहरीर ले ली गई है। पुलिस कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि यदि राजू का डीएनए परिवार से मिलता है तो उसे परिवार को सौंपा जाएगा। यदि नहीं तो अगली कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढे़ं...Roorkee: हाथ काटकर शिवलिंग पर चढ़ाया खून... समुदाय विशेष के युवक की हरकत से मचा बवाल, पुलिस ने हिरासत में लिया
मैं तो नहीं मानता था पर पत्नी के कारण चुप रहा : कपिल देव
देहरादून में राजू के कथित परिवार के मुखिया (पिता) कपिल देव ने इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि मुझे कभी नहीं लगा था कि वह मेरा बेटा है, लेकिन पत्नी के कारण चुप रहा। यही कारण था कि मैंने उसे यहां रहने दिया। वह बात-बात पर झगड़ा करता था, लेकिन हमने कुछ नहीं कहा। अब वह एक दिन अचानक कहने लगा कि उसे नौकरी करनी है। वह सब्जी मंडी से एक गिरा हुआ फोन लेकर आया था। उसे सिम भी पत्नी के नाम पर दिलाकर दिया। उसके बाद से उसकी गतिविधियां बदली हुई थीं। अब पता चला है कि वह गाजियाबाद में है। कपिल देव का कहना है कि पुलिस उनसे तहरीर लेकर गई है। अगली कार्रवाई के बाद ही आगे सोचा जाएगा।