फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरिद्वार में अलग ही रंग में दिखे अभिनेता राजीव खंडेलवाल, गंगा की सफाई और रिक्शा भी चलाई 

Fri, 14 Dec 2018 09:10 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
हरिद्वार में रिक्शा चलाते दिखे राजीव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कई मुंबईया फिल्मों में अपने अभिनय की गहरी छाप छोड़ चुके फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल हरिद्वार में अपने प्रवास के दौरान अलग ही रंग में रंगे नजर आए।

विज्ञापन


उन्होंने बीइंग भगीरथ टीम के सदस्यों के साथ सुभाष घाट पर गंगा सफाई अभियान में हिस्सा लिया। हरिद्वार के तीर्थ स्थलों पर दर्शन भी किए। साथ ही रिक्शा लेकर वे खुद ही सड़कों पर निकल गए। 

फिल्म निर्माता एकता कपूर की फिल्म अपहरण की टीम के साथ हरिद्वार पहुंचे राजीव खंडेलवाल ने पहले तो हरकी पैड़ी पर गंगा आरती में हिस्सा लिया। इसके बाद में हरिद्वार में ही रुके।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

उन्होंने मंसा देवी मंदिर समेत कई मंदिरों में दर्शन किए। बीइंग भगीरथ के संयोजक शिखर पालीवाल व उनकी टीम की ओर से बनाई स्वच्छता दीवार का अवलोकन कर टीम की सराहना की। इस दौरान राजीव खंडेलवाल ने कहा कि गंगा हमारी आस्था की पहचान है। गंगा को स्वच्छ निर्मल बनाने में सभी की सहभागिता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि बीइंग भगीरथी की टीम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को और अधिक प्रचार प्रसार मिलना चाहिए। उन्होंने शिखर पालीवाल को यह भी आश्वासन दिया कि टीवी के माध्यम से गंगा सफाई अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचारित किया जाएगा। इस अवसर पर शिवम अरोड़ा, हन्नी सैनी, सागर पुरोहित, जितेंद्र चौहान, वेणु त्यागी, अभिनव, अभिषेक, कर्ण पण्डित, तन्मय शर्मा, माणिक, देव आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें