फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : वन अधिकारी बीडी सिंह सहित पांच अधिकारियों के तबादले, जानें पूरा मामला

Sat, 22 Oct 2022 10:05 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

वन विभाग ने उप वन संरक्षक बीडी सिंह सहित पांच अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें बीडी सिंह को हाल ही में मंदिर समिति की प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद राजाजी पार्क में तैनात किया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन विभाग ने उप वन संरक्षक बीडी सिंह सहित पांच अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें बीडी सिंह को हाल ही में मंदिर समिति की प्रतिनियुक्ति खत्म होने के बाद राजाजी पार्क में तैनात किया गया था। उन्हें अब वहां से हटा दिया गया है।

विज्ञापन


शासन से जारी आदेश के मुताबिक, एसपी प्रकाश चंद आर्य को प्रभारी प्रभागीय वन अधिकारी कालागढ़, लैंसडौन से हटाकर पीसीसीएफ कार्यालय में अटैच कर दिया गया है। उप वन संरक्षक बीडी सिंह को राजाजी राष्ट्रीय पार्क से हटाकर उप वन संरक्षक निगरानी, मूल्यांकन एवं आईटी देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें...चमोली में बड़ा हादसा: भूस्खलन के बाद गिरे बोल्डरों से तीन मकान क्षतिग्रस्त, परिवार के चार लोगों की मौत

इस पद पर तैनात उप वन संरक्षक कहकशा नसीम को राजाजी राष्ट्रीय पार्क में डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात किया गया है। उप वन संरक्षक कुंदन कुमार को तराई पश्चिमी वन प्रभाग रामनगर से हटाकर रामनगर वन प्रभाग में उप वन संरक्षक पद पर तैनाती दी गई है। उप वन संरक्षक नीरज कुमार को कार्बेट के डिप्टी डायरेक्टर पद से हटाकर कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडौन में तैनाती दी गई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें