फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajaji National Park: जंगल में लकड़ी बीनने गए व्यक्ति को हाथी ने पटक-पटककर मार डाला, भाई ने भागकर बचाई जान

Mon, 01 Jan 2024 11:06 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, बुग्गावाला(रुड़की)

सार

व्यक्ति अपने अपने भाई एवं कुछ महिलाओं के साथ राष्ट्रीय राजाजी पार्क के धौलखंड रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। इस दौरान हाथी ने उस पर अचानक हमला बोल दिया।
विज्ञापन
हाथी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजाजी नेशनल पार्क की धौलखंड रेंज में लकड़ी बीनने गए एक व्यक्ति को हाथी ने पटक पटककर मार डाला। जबकि उसके भाई ने भागकर किसी तरह जान बचाई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार इकबाल (50) निवासी बंदरजूड़ वर्ष सोमवार की शाम को अपने अपने भाई अय्यूब एवं कुछ महिलाओं के साथ राष्ट्रीय राजाजी पार्क के धौलखंड रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने के लिए गया था। लकड़ियां लेकर जब सभी जंगल से जा रहे थे तो अचानक पीछे से आए हाथी ने इकबाल पर हमला बोल दिया।

हाथी ने उसे अपनी सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक-पटककर मार डाला। इस दौरान अय्यूब ने बहुत शोर मचाया, लेकिन हाथी ने उसे नहीं छोड़ा। शोर सुनकर आसपास काम कर रहे अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी।
विज्ञापन


Kotdwar-Pauri NH: सिद्धबली मंदिर के पास आया हाथियों का झुंड, श्रद्धालुओं और राहगीरों को दौड़ाया, मची अफरा-तफरी

पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे बुग्गावाला थानाध्यक्ष मनोज शर्मा ने ग्रामीण के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया गया है कि मृतक मेहनत मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाता था। उसकी मौत से गांव में शोक छाया है। उधर, वन रेंजर गोविंद सिंह पंवार ने बताया कि हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत हुई है। ग्रामीणों को पार्क सीमा के भीतर नहीं घुसने की अपील की जाती है।
विज्ञापन

नौ सालों में हाथी ने ली सात लोगों की जान

2019 में भी लकड़ी बीनने गए रसूलपुर टोंगिया और बंजारेवाला गांव के दो लोगों पर हाथी ने हमला बोलकर उन्हें मार डाला था। दिसंबर 2020 में चिल्लावाली रेंज में हाथी ने लकड़ी बीनने गए 35 वर्षीय बंजारावाला गांव निवासी एक युवक को पटक पटककर मौत के घाट उतार दिया था। जबकि 2020 में ही खानपुर रेंज में एक दंपती पर हमला कर हाथी ने मार डाला था। वहीं 2015 में भी लकड़ी बीनने गए एक बुजुर्ग की मौत भी हाथी के हमले में हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें