फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित महिला को डंडे से पीटने वाले उत्तराखंड के भाजपा विधायक ने दिया नोटिस का जवाब

Thu, 29 Mar 2018 11:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
raj kumar thukral - फोटो : file photo
विज्ञापन

दलित महिला को डंडे से पीटने वाले उत्तराखंड के भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने नोटिस का जवाब दे दिया। 

विज्ञापन


गुरुवार को विधायक ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को छह पन्नों का जवाब सौंपा। गैंससैंण विधानसभा में विपक्षी विधायकों से हुई नोंक-झोंक और रुद्रपुर में दलित महिला को पीटने को लेकर पार्टी की ओर से दिए नोटिस का जवाब दिया।

बता दें कि दो परिवारों के बीच मामला सुलझाते-सुलझाते भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल खुद ही महिलाओं से उलझ गए। आरोप है कि उन्होंने दलित महिलाओं और लड़कियों पीटा। पीड़ित परिवार ने आदर्श कालोनी चौकी और कोतवाली में तहरीर देकर विधायक सहित तीन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पीड़ित परिवार के मुताबिक पुलिस ने जांच का हवाला देते हुए तहरीर रिसीव नहीं की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर विधायक अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते रहे, वहीं विपक्ष इस मामले को लेकर हमलावर हो गया है। रुद्रपुर की इंद्रा कालोनी गली नंबर चार में रहने वाले रामकिशोर उर्फ श्याम ने तहरीर देकर कहा है कि वह अपनी पत्नी माला देवी, दो बेटियों पूजा, सोनम और बेटे अमित के साथ बीते नौ मार्च की शाम एक मामले को पंचायत में निपटाने के लिए विधायक राजकुमार ठुकराल के घर गए थे। इसी दौरान विधायक ने महिला पर हाथ छोड़ दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें