फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित शाह के बेटे को लेकर मचे बवाल के बाद अब मैदान में उतरेंगे राजबब्बर, जानिए पूरा मामला

Tue, 10 Oct 2017 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
file photo
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बेटे जय शाह की कंपनी को लेकर मचे सियासी बवाल के बीच कांग्रेस ने हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है। पार्टी आलाकमान ने मोर्चे पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राज बब्बर को उतारा है।
विज्ञापन


राज बब्बर उत्तराखंड से शाह पर हमले की शुरुआत करेंगे। मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी एक पत्रकार वार्ता रखी है, जिसमें अभिनेता से नेता बने राज बब्बर अमित शाह पर बयानी तीर छोड़ेंगे।

एक वेबसाइट पर प्रकाशित रिपोर्ट को लेकर अमित शाह के बेटे जय शाह ने बेशक सौ करोड़ रुपये की मानहानि का केस दर्ज कर दिया है। लेकिन इस रिपोर्ट के बहाने कांग्रेस केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोलने से नहीं चूकना चाहती।
विज्ञापन


हालांकि इस मसले पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी खुलकर सामने नहीं आए हैं, मगर उन्होंने सियासी चौसर पर छिड़ी शह और मात की इस जंग में अपने मोहरे उतारने शुरू कर दिए हैं। वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल के बाद अब शाह पर हमला बोलने की बारी राज बब्बर की है।
विज्ञापन

लंबे अंतराल के बाद होंगे राज बब्बर के दीदार

file photo
संपर्क करने पर उत्तराखंड से राज्य सभा सांसद राज बब्बर ने ‘अमर उजाला’ को बताया कि सारे देश ने देख लिया कि भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा क्या है? एक वेबसाइट की खबर ने अमित शाह के बेटे की जय शाह की कंपनी के राज फाश किए हैं।

उन्होंने कहा कि शाह और उनकी पार्टी सच्चाई पर पर्दा डालने की चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन वह उसे छुपा नहीं पाएंगे। मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में वह भाजपा के इसी चरित्र को बेपर्दा करेंगे।

उत्तराखंड से सांसद चुने जाने के बाद से राजबब्बर प्रदेश के सियासी परिदृश्य से गायब हैं। वह लंबे अंतराल के बाद देहरादून आ रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी को लेकर कांग्रेस सदैव आलोचनाओं के केंद्र में रही है। हालांकि राज बब्बर इससे सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह देहरादून बेशक लंबे समय के बाद आ रहे हैं, लेकिन हरिद्वार और रुद्रपुर कई बार आ चुके हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें