फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर और सचिन ने मोदी के लिए ये क्या कह दिया

Wed, 07 May 2014 07:40 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
निवर्तमान सांसद और फिल्म अभिनेता राजबब्बर ने भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की तुलना हिटलर से की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही विकास का मार्ग प्रशस्त कर सकती है।
विज्ञापन


सोमवार को उत्तराखंड के रामनगर में कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए राजबब्बर ने कहा कि नरेंद्र मोदी अपने भाषणों में लंबे-चौड़े दावे कर रहे हैं।

पढ़ें, केदारनाथ यात्राः केदारघाटी में फिर डरा रहा मौसम

लेकिन जो आदमी महज छह करोड़ गुजरातियों की हिफाजत नहीं कर सकता वह सवा सौ करोड़ भारतवासियों की सुरक्षा कैसे कर सकता है।

उन्होंने कहा कि हिटलर की तरह ही नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अपने राजनीतिक गुरु लालकृष्ण आडवाणी को किनारे कर दिया।

राजबब्बर ने कहा कि जो लोग यह कहते हैं कि मोदी का विरोध करने वाले पाकिस्तान चले जाएं उन्हें सबसे पहले लालकृष्ण आडवाणी और सुषमा स्वराज को पाकिस्तान भेजना होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील

कांग्रेस को विकास की पर्याय बताते हुए राजबब्बर ने कहा कि हरिद्वार सीट पर उनकी भाभी रेणुका रावत चुनाव लड़ रही हैं इस लिए उन्होंने सभी लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

तस्वीरों में देखें, भक्तों के ‌लिए खुला भगवान बदरीनाथ का द्वार

सभा के आयोजक विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि मोदी के कट्टरवाद को जनता समझ गई है देश में दोबारा कांग्रेस की ही सरकार बननी तय है उन्होंने कहा कि प्रदेश में हरिद्वार समेत पांचों सीटें कांग्रेस जीतेगी।

फरीदाबाद के निवर्तमान सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने भी सभा को संबोधित किया।

कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय कपूर, सुभाष सरीन, प्रेमसागर पुरी, ईश्वरलाल शास्त्री, सतपाल अरोड़ा, जगदेव सिंह सेखो, नरेश प्रिंस, विकास आहूजा, नितिन, भारत कपूर, आदि ने विचार रखे।

संचालन नवीन गुलाटी ने किया। राजबब्बर को देखने के लिए काफी लोग पहुंचे। सभा के बाद लोगों से मिलकर राजबब्बर ने वोट भी मांगे।

पंजाबी बोलकर वोटरों को रिझाया

चुनावी दौर में मतदाताओं को रिझाने के लिए प्रत्याशी और उनके समर्थक कोई भी फंडा अपनाने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

पढ़ें, एक ही मोहल्ले के 25 लोगों ने किया महिला का उत्‍पीड़न

भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक और कांग्रेस प्रत्याशी रेणुका रावत के समर्थक जब पर्वतीय मतदाताओं वाले मोहल्लों में पहुंचने पर क्षेत्रीय भाषाओं में बोलकर मतदाताओं को प्रभावित कर रहे हैं।

सोमवार को राजबब्बर ने रामनगर की सभा में कई बार सतसिरीअकाल बोल कर पंजाबी समाज को लुभाने का प्रयास किया।

उनके भाषण के दौरान कुछ युवक बार-बार नारे लगा रहे थे उनमें एक की ओर मुखातिब होते हुए राज ने कहा कि ओए वीरे सानू गल समझ। ऐसे ही कई और जुमले छोड़कर उन्होंने मतदाताओं को रिझाने का प्रयास किया।

इसी तरह लक्सर और लखनौता की सभा में कांग्रेसी नेता सचिन पायलट ने जब अपना भाषण राम राम जी कहकर शुरू किया तो बुजुर्गों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सचिन ने अपना भाषण राम रामजी के साथ ही समाप्त भी किया।
विज्ञापन

चुटकी बजाने से नहीं चलता देश : सचिन

राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सचिन पायलट ने भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि देश चुटकी और ताली बजाने से नहीं चलता।

पढ़ें, फौजी पति का थप्पड़ बना महिला का काल

इसके लिए योजना और विजन की जरूरत है, जो भाजपा के पास नहीं है। कांग्रेस ने इस मामले में अपने आपको साबित किया है। आज भी देश के पास और कोई विकल्प नहीं है।

हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लक्सर में कांग्रेस की प्रत्याशी रेणुका रावत के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि आज देश में कुछ लोगों ने ऐसा माहौल बना दिया है कि आपसी भाईचारा दरक रहा है।

सत्ता के लालच में कुछ लोग नियंत्रण खो रहे हैं। लेकिन गुस्से और उत्तेजना से देश नहीं चलता। देश के समग्र विकास के लिए कांग्रेस की जीत जरूरी है।

पढ़ें, अमीषा पटेल किस देकर कांग्रेस के ‌लिए मांग रहीं वोट

बिना नाम लिए उन्होंने मोदी को बाजीगर बताया और कहा कि चुटकी बजाने मात्र से समस्याओं का समाधान नहीं किया जा सकता।

मुख्यमंत्री हरीश रावत की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम की पत्नी की जीत से विकास और बढ़ेगा। भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक पर लगे कुंभ घोटाले के आरोपों की ओर भी उन्होंने लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें