फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन योजना लागू करने की उठाई मांग

विज्ञापन
गांधी पार्क के गेट पर प्रदर्शन करते उत्तराखंड संयुक्त ट्रेड यूनियन्स संघर्ष समिति के सदस्य। स?
विज्ञापन
पुरानी पेंशन योजना लागू करने सहित दस सूत्री मांगों को लेकर संयुक्त ट्रेड यूनियनों ने गांधी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। यूनियन पदाधिकारियों ने केेंद्र सरकार को ज्ञापन भी भेजा।
विज्ञापन

संयुक्त ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता शुक्रवार को गांधी पार्क में जमा हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने मांग उठाई कि केंद्र सरकार को नए श्रम कानूनों को वापस लेने के साथ ही कृषि कानूनों को भी वापस लेना चाहिए। साल 2020 के बिजली बिल वापस लेने, सरकारी उद्यमों का निजीकरण वापस लेने, सभी गैर आयकरदाता परिवारों के खाते में 7500 रुपये प्रतिमाह जमा कराए जाने, बीपीएल परिवारों को प्रति व्यक्ति के हिसाब से दस किलो राशन मुहैया कराए जाने की मांग पुरजोर तरीके से उठाई। पदाधिकारियों ने नई पेंशन योजना की जगह पुरानी पेंशन योजना लागू करने, सार्वभौमिक स्वास्थ्य योजना लागू करने की भी मांग की।
धरना-प्रदर्शन में सीटू के प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, एटक के प्रांतीय उपाध्यक्ष समर भंडारी, महामंत्री अशोक शर्मा, वीरंद्र सिंह, एपी अमोली, नीरज भंडारी, गगन कक्कड़, इंटक के महामंत्री एसएस रजवार, चित्रा गुप्ता, रजनी गुलेरिया, महेंद्र शर्मा, दीपक शर्मा, आनंद रमोला, जीवन सिंह, शैलेंद्र, अनिलकुमार, संजय थापा, एसएफआई के प्रांतीय अध्यक्ष नितिन मलेठा, लेखराज आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें