जिले में शुक्रवार अपराह्न तीन बजे से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। जिला मुख्यालय में बारिश के साथ ओले भी गिरे। इसके मौसम सुहावना हो गया। नाचनी क्षेत्र में भारी बारिश से गेहूं की पकी फसल को नुकसान पहुंचा है।
डीडीहाट में बारिश के साथ हल्के ओले भी गिरे। मुनस्यारी में दोपहर बाद से रिमझिम बारिश होने लगी। इस दौरान पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा की चोटियों पर हल्का हिमपात हुआ। जिले के अधिकांश इलाकों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।